1)एक ताजा शोध में यह पता चला है कि एक औसत इंसान अपने पूरे जीवन काल में इतना पैदल चलता है कि अगर उसे मापा जाए तो वह धरती के 5 चक्कर लगाने जितना चल चुका होता है ।
2)छोटे बच्चे सबको पसंद होते है। लोग उनसे खेलते रहते है। छोटे बच्चे दिखने में जितने ज्यादा प्यारे लगते है उतना ही ज्यादा यह सोते भी है। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है। छोटे बच्चों का दिमाग शरीर दुआरा बनाये गए ग्लूकोस का 50 प्रतिशत हिस्सा खुद लेता है। जिस वजह से इन्हें नींद ज्यादा आती है।
3)अंटार्टिका महाद्वीप के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। यह जगह सारा साल बर्फ से ढकी रहती है। इस जगह पर ज्यादातर बर्फबारी होती रहती है। पर आपको इस बात का कोई अंदाजा भी नहीं होगा कि यह बर्फ की सतह कितनी मोटी होगी। तो आपकी जानकारी के लिए बता दी कि अंटार्टिका करीब 1.6 किलोमीटर लंबी बर्फ की सतह से ढका हुआ है।
4)दोस्तों यह खबर आपके स्वास्थ्य से जुड़ी है अगर आप रात में 7 घंटे से कम सोते हैं तो यह आपके जीने की आस को कम कर सकता है।
5)आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसके पास स्मार्टफोन ना हो। यह जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। कई लोग दिन भर इसका इस्तेमाल करते रहते है। पर क्या आपको पता है कि आपके फोन पर जितने कीटाणु होते है उतने तो टॉयलेट सीट पर भी नहीं होते।
No comments:
Post a Comment